Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गाँव के समीप हार्वेस्टर मशीन से धान की फसल की कटाई करते समय युवक मशीन में फस कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शाजहाँपुर जनपद के खुटार थाना क्षेत्र के टाह खुर्द कला गाँव निवासी शफद खान का 18 वर्षीय पुत्र जाने आलम ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गाँव के समीप हार्वेस्टर मशीन से धान की फसल की कटाई करते समय वह मशीन में फस कर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By