G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के आम्भी गांव के एक मकान में रेलिंग लगाते समय ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसकी जानकारी मौके पर मौजूद लोगो को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकरीं के अनुसार थाना क्षेत्र के आम्भी गांव निवासी राजेश कुमार का 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार एक मकान में लगाने का कार्य कर रहा था। तभी लोहे का पाइप छत पर चढ़ाते समय ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया

जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को।इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share