उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी का अल्पसंख्यक विभाग के सांगठनिक संरचना की समीक्षा और सेमिनार आयोजित किए जाने पर आगमन हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला चेयर मैन अब्दुल हफीज ने किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी में रिक्त पदों पर और सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के संघर्ष करने हेतु जननायक राहुल गांधी के संकल्प को पूरा करने के लिए नए पदाधिकारिओं को चयन करने हेतु निर्णय लिया गया। जिसमें संगठन से जुड़े शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा, शहर चेयरमैन शकील अहमद, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सलीम खान, मीडिया जिला अध्यक्ष आमिर उज्जमा खान, शकीला बानो, आरिफ अली मनरेगा जिला महासचिव शहाब अली, प्रदेश सचिव मोहम्मद आलम, मोइन चौधरी, राजा खान, शहर महासचिव अल्पसंख्यक नफीस खान, रमजान अली आदि आधा सैकड़ा से अधिक अल्पसंख्यक साथियों ने भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक़ ने सामाजिक और राजनीतिक प्रस्ताव रखे जिसमें प्रमुख रूप से आबादी की संरचना के आधार पर संगठन प्रकोष्ठ विभाग में युवा अनुभवी गांधी वादी नेहरू दर्शन पर आधारित लोगों को पद पर रखा जाए।

लोकतांत्रिक प्रणाली पर वोट पॉवर रखने वालों अल्पसंख्यक समुदायों को फेस वैल्यू के साथ टिकट लोकसभा विधानसभा जिला पंचायत चेयरमैन नगर पालिका नगर पंचायत ब्लॉक प्रमुख पद पर लड़ाया जाय। सामाजिक आंदोलन के महापुरुषों, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि को सभी संगठन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जाए संगठन को पुनर्जीवित करने हेतु गांधी वादी विचारधारा के विपरीत संगठन में शामिल विभिन्न पदों पर आसीन लोगों को चिन्हित कर अलग किया जाए गौ माता या गौ पशु की नई अवधारणा पर उसे एक संवैधानिक शब्द दिया जाए।पशु क्रूरता अधिनियम को अधिक प्रभावी बनाने हेतु जुर्माना और सजा अधिक की जाय निर्यात बन्द किया जाए। पशु कल्याण बोर्ड के अधीन गौ शालाओं को सुरक्षित करने हेतु एक नियामक प्राधिकरण बनाया जाए। धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ किय जा रहे विभिन्न स्तर के अन्याय शोषण नफ़रत लिंचिंग पर नियंत्रण रखने हेतु अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की भांति कानून बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे जननायक राहुल गांधी तक पहुंचाने हेतु प्रदेश चेयरमैन सुहैल अख्तर अंसारी को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
