G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बाढ़ प्रबंधन से सम्बन्धित बैठक महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने जनपद में गंगा–यमुना व सहायक नदियों से होने वाली सम्भावित बाढ़ से संबंधित गांवों की जानकारी की, साथ ही बाढ़ के सम्बन्ध में विभागों द्वारा अबतक की गई तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी किया। उन्होंने कहा कि जनपद में गंगा–यमुना व सहायक नदियों से बाढ़ संभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के दृष्टिगत जिन अधिकारियों की रिपोर्ट अभी शेष रह गई है वह अपनी–अपनी कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द रिपोर्ट से अवगत कराए और विशेष ध्यान रखे कि बाढ़ से मानव एवं पशु हानि न होने पाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना इस तरह तैयार करे कि बाढ़ के पूर्व बाढ की चेतावनी गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके, के लिए निगरानी समिति के साथ आपदा मित्र को भी इस कार्य में जोड़ा जाय एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को बाढ़ से बचाव हेतु जागरूक व शिक्षित किया जाय। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों, दिव्यांग व 0 से 05 वर्ष के बच्चों की सूची तैयार कर रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि नाली/नालों की साफ – सफाई व खुला नाला न हो निर्माणाधीन साइड पर कोई गड्ढा खुला न रहे साथ ही आवश्यकता अनुसार साइनेज भी लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारियो से कहा कि बाढ़ के दौरान लगाई जाने वाली नावों का पंजीकरण, फिटनेस की जांच, येलो लाइन/भार क्षमता प्रदर्शित की जाए, नाव के संचालन हेतु नाविकों का अनुबंध आदि कार्य कराते हुए रिपोर्ट से अवगत कराया एवं नाव से जाने वाले प्रत्येक यात्री के पास लाइफ जैकेट पहने हुए हो की भी व्यवस्था करा लिया जाय । उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्रों में कार्य करने वाले वालंटियर, फ्रंटलाइन वर्कर, गोताखोरो, नाविकों आदि का प्रशिक्षण भी जल्द से जल्द करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत शिविर में आने वाले प्रभावित परिवारों को भी सम्बन्धित बाढ़ राहत शिविर से मैप किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य से संबंधित दवाओं आदि की उपलब्धता से अवगत कराए, साथ ही सभी अन्य सभी अधिकारी अपनी–अपनी व्यवस्थाओ से संबंधित सभी तैयारियां कर लें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी, खागा, परियोजना निदेशक पीड़ी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share