उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर गाँव मे छुट्टी से घर आये युवक की संदिग्ध अवस्था मे गांव के समीप ही अचानक रोड़ पर गिर जाने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रूस्तमपुर गांव निवासी शिवनाथ का 35 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार उन्नाव जनपद के मगरवारा स्टेशन स्थित रेलवे विभाग में कार्यरत था। बताते है कि तबियत बिगडने पर वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी रोड़ पर गिर गया तथा बेसुध हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके में पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के भाई संजय कुमार ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!