उत्तर प्रदेश फतेहपुर जीपे में शासन की मंशा के अनुरूप केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून 2026 के मध्य समेकित जन–कल्याण एवं जन–जागरूकता अभियान के तहत आज विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के अवसर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपील पर *”एक पेड़ माँ के नाम”* की शुरुआत प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार)उ0प्र0 सरकार अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास, उ0प्र0 सरकार कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के मुंशी प्रेमचन्द परिसर में पौधरोपण कर किया।प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार)उ0प्र0 सरकार ने कपूर, राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास, उ0प्र0 सरकार ने कपूर, भाजपा जिलाध्यक्ष कचनार, जिलाधिकारी कचनार, मुख्य विकास अधिकारी कचनार, उप जिलाधिकारी सदर कचनार के पौधारोपित कर पर्यावरण को संरक्षित रखने की अलख जगाई।
प्रभारी मंत्री ने मुंशी प्रेमचन्द सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एव मुख्यमंत्री के आह्वान पर *”एक पेड़ माँ के नाम”* अवश्य लगाए और दूसरों को भी प्रेरित करे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और जनसामान्य से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृक्ष को काटे नहीं और न ही दूसरों को काटने दें, प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाए। साथ ही पारम्परिक प्रजातियों तथा फलदार पौधों का रोपण करें। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण करे ताकि प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र/प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेते हुए आगे बढ़कर अपने भविष्य का निर्माण करें। राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास, उ0प्र0 सरकार ने कहा कि बच्चों द्वारा पृथ्वी को कैसे बचाए एवं पर्यावरण संरक्षण पर जो नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी है, काफी सराहनीय है, सभी लोगों को इससे सीख लेनी चाहिए, कि पेड़ हमारे जीवन में कितने उपयोगी है। गंगा–यमुना एवं अन्य नदियों में कूड़ा प्रवाहित न करे और न ही गंदगी फैलाए। उन्होंने सभी से अपील की है कि *”एक पेड़ माँ के नाम”* अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करें। पेड़ो के कटान को रोका जाय। 01 जून से 07 जून तक विश्व दुग्ध दिवस मनाया जा रहा है, आप लोग मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गत गौशालाओं से एक–एक गाय अवश्य ले, जिसमें प्रति गौवंश 1500 रुपए प्रति माह दिया जाता है। जिलाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखे, के लिए *”एक पेड़ माँ के नाम”* अवश्य लगाए और उसका संरक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे महामारी में हमे ऑक्सीजन की अधिक आवश्यकता पड़ी, तभी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षो का होना कितना आवश्यक है, तभी लोगो ने महसूस किया, इसलिए हम सबको मिलकर पौधरोपण करना चाहिए। हम लोगों को हमारे पूर्वजों ने पौध लगाकर हमे ऑक्सीजन को विरासत में दिया है अब हम सबका भी दायित्व है कि आने वाली भावी पीढ़ी को भी ऑक्सीजन बेहतर तरीके से मिलती रहे, के लिए पौधों का होना बहुत जरूरी है एवं प्राकृतिक आपदाओं व गर्मी से बचाव, जल संरक्षण में भी काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप *05 जून से 21 जून 2026 के मध्य समेकित जन–कल्याण एवं जन–जागरूकता अभियान* संचालित किया जाएगा जिसमें सभी कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त होंगे, इसमें सामाजिक संगठन व जन समुदाय की सहभागिता भी बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम के अवसर पर डायट (DIET) के प्रशिक्षुओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषयक मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, लघु नाटिका एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं। जिसकी अतिथिगणों द्वारा भूरि–भूरी सराहना की गई। कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण के महत्व का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया। प्रशिक्षुओं की रचनात्मक एवं संदेशपरक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के संरक्षण-संवर्धन हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन एवं वन्यजीव प्रभाग , जिला विकास अधिकारी, डायट प्राचार्या, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष , सहित वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं डायट के प्रशिक्षु उपस्थित रहे |
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

