G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यूपी-112 आपातकालीन सेवा के बेड़े में 6 नए चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन शामिल किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव, यूपी-112 के प्रभारी राम केवल पटेल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नए वाहनों को थाना कोतवाली, मलवां, हुसैनगंज, खागा, चांदपुर एवं जाफरगंज थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इन क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने और आपातकालीन स्थिति में पहुंचने के समय को कम करने के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि इन वाहनों के संचालन से यूपी-112 की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे आमजन को समयबद्ध, त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता सुनिश्चित हो सकेगी। यह पहल न केवल अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करेगी। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहनों के समुचित रखरखाव तथा प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share