उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में आज सुबह भोर पहर शौचक्रिया के लिए जा रही महिला गाँव शौचालय के लिए खोदे गए सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिरकर घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी राम स्वरूप की 55 वर्षीय पत्नी महादेईया आज सुबह भोर पहर शौचक्रिया के लिए जा रही थी। तभी गांव में शौचालय के लिए खोदे गए सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और गड्ढे से उसको बाहर निकाल कर अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share