G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व आरोग्य भारती के तत्वावधान में डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में 11 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रांत आरोग्य भारती, चेयरमैन व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने किया। विद्यालय परिसर में अमरूद, जामुन, शीशम, अशोक, गुड़हल, कनेर सहित 5 औषधीय वृक्ष लगाए गए। डॉ अनुराग ने सभी पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी उपस्थित लोगों को सौंपी ताकि लगाए गए पौधे सिर्फ रस्म न बनकर भविष्य की धरोहर बनें। वृक्षारोपण के बाद डॉ अनुराग ने जल संरक्षण और पॉलिथीन हटाओ अभियान पर सभी को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के सबसे महत्वपूर्ण घटक जल को व्यर्थ नष्ट होने से बचाना जरूरी है। इसी संदेश के साथ सभी को ‘जल है तो कल है’ लिखे जलसंरक्षण निवेदन पत्रक भी वितरित किए गए।इस अवसर पर वार्ड नं. 12 सभासद अरुण यादव, वार्ड नं. 3 सभासद पवन द्विवेदी, इंडियन रेडक्रास की कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव समेत मिथलेश, अजय गुप्ता, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, श्यामू सिंह, नरेश गुप्ता, संजय कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share