उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले देवीगंज में खेले गए प्रीमियर लीग सीजन 5 का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। खेले गए फाइनल में अम्बापुर मोटर्स ने उज्जवल हेल्थ केयर को 20 रन से मात देकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।टॉस जीतकर उज्जवल हेल्थ केयर के कप्तान तन्नू मिश्रा ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अम्बापुर मोटर्स ने 12 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन बनाए। कप्तान के नेतृत्व में टीम ने 132 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उज्जवल हेल्थ केयर 12 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन ही बना सकी। इस तरह अम्बापुर मोटर्स ने शानदार जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।समापन समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और आयोजन समिति को सम्मानित किया गया। पूरे सीजन में योगदान के लिए हरिओम को बेस्ट फील्डर, बेस्ट अंपायर और बेस्ट आयोजक का अवॉर्ड मिला। समाजसेवी सुनील गुप्ता समारोह में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता-उपविजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।देवीगंज प्रीमियर लीग ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

