उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पौधा लगाकर की। इस दौरान उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का संकल्प दिलाया।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ एक औपचारिक अभियान नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तभी “हरित भारत” का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पुलिस लाइन परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!