G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कानपुर से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चितौरा गाँव की मोड़ के समीप आज सुबह बस नम्बर UP 78 JN 1043 के चालक प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना क्षेत्र के लाउवार गाँव निवासी उदय सिंह का पुत्र राणा बिजय सिंह को झपकी लग गई जिससे बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े ट्रक नम्बर UP 33 T 7135 में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक की केबिन में फंस कर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बस चालक के शव को बाहर निकाला। हादसे में परिचालक प्रयागराज जिले के हड़िया थाना क्षेत्र के धोबहा गाँव निवासी अमृत लाल पुत्र सुरेंद्र कुमार व तीन सवारियो सहित चार घायल हो गए। सभी घायलो को तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share