उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा आज अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में सीसीटीएनएस एवं सीईआईआर पोर्टल के संबंध में जनपद के संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सीसीटीएनएस पर अभिलेखों की समय बद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण फीडिंग,

लंबित प्रविष्टियों के निस्तारण तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग एवं बरामदगी की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों पोर्टलों पर प्राप्त प्रकरणों का समय बद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share