उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा कूटरचित लिंक क्रिएट कर गेमिंग के नाम पर आर्थिक लाभ का झांसा देकर आम जनमानस से वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम, ATM कार्ड व कार बरामद किया गया। वादी द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना पर दी गयी तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात द्वारा ऑनलाइन गेम में आर्थिक लाभ का लालच देकर रुपये इन्वेस्ट करने के बारे में बताकर उसके द्वारा दिये गये लिंक (https://1X247.net, http://rolex99.co, http: //wbt99.co) के माध्यम से झाँसा देकर कुल 9.75 लाख रूपये की धनराशि की वित्तीय धोखाधड़ी करके विभिन्न बैंक खातों में जमा कराकर आहरित कर लिए जाने के सम्बन्ध में साइबर क्राइम पुलिस थाना पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 318 (4), 319 (2), 3(5) बीएनएस व 66 सी, 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक अपराध के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना पर ऑनलाइन गेम में आर्थिक लाभ का लालच देकर रूपये इन्वेस्ट का झाँसा देकर कुल 9.75 लाख रूपये की धनराशि की वित्तीय धोखाधड़ी करके विभिन्न बैंक खातों में जमा कराकर धनराशि आहरित कर लिये जाने के सम्बन्ध में साइबर क्राइम पुलिस थाना पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 10/2026 धारा 318(4), 319 (2), 3 (5) बीएनएस व 66 सी,66डी आईटी अधिनियम बनाम अज्ञात की विवेचनात्मक कार्यवाई के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा संकलित अभिलेखीय/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर घटना का खुलासा करते हुये, साक्ष्य के आधार पर प्रथम दृष्टया संलिप्तता प्रमाणित पाये जाने पर मुकदमा में धारा 338 बीएनएस व धारा 9 प्रमोशन एण्ड रेग्यूलेशन आफ आनलाइन गेमिंग एक्ट 2025 की बढ़ोत्तरी करते हुये संलिप्त बाँदा जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र के नेटुआ गाँव निवासी छोटे लाल के 21 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार को गिरफ्तार कर वित्तीय धोखाधड़ी की धनराशि करने में प्रयुक्त मोबाइल फोन मय सिम व एटीएम बरामद कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार विवेक कुमार द्वारा बताया गया कि उसका संपर्क फेसबुक/इंस्टाग्राम के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति से हुआ था। उस व्यक्ति ने स्वयं को नेपाल राष्ट्र का निवासी बताया तथा गूगल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए कूटरचित लिंक के माध्यम से गेमिंग के नाम पर आम जनमानस को धनराशि निवेश कराने हेतु प्रलोभित करने की बात कही। आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा जनपद बांदा सहित सीमावर्ती जनपदों के युवाओं को गेमिंग लिंक के माध्यम से आर्थिक लाभ का झांसा देकर जोड़ते हुए उनसे धनराशि जमा कराई जाती थी। उसने यह भी बताया कि ग्रामीणों से बैंक खाते प्राप्त कर, उन्हें अपने पिता छोटेलाल के गल्ला व्यवसाय के नाम पर उपयोग में लाया जाता था तथा लिंक मोबाइल नंबर पर स्वयं यूपीआई संचालित कर वित्तीय धोखाधड़ी की धनराशि जमा कराई जाती थी। उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस कार्य हेतु जनपद एवं तहसील स्तर पर एजेंट नियुक्त किए जाते हैं, जिनमें उसके साथी के अधीन लगभग 45 एजेंट कार्यरत हैं। इन एजेंटों को जोड़ने हेतु यूजर आईडी एवं पासवर्ड उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। उसके अनुसार काफी समय बाद ज्ञात हुआ कि उक्त अज्ञात व्यक्ति ही इस संपूर्ण नेटवर्क का मास्टरमाइंड है, जो अपनी पहचान छिपाने हेतु नेपाल राष्ट्र के वर्चुअल नंबर का उपयोग करता है। आरोपी वर्ष 2024 से इस कार्य से जुड़ा हुआ है। आरोपी द्वारा बताया गया कि उसे इस कार्य में अब तक लगभग 10 लाख रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है तथा प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर 15 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता था, जो उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भेजा जाता था। आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि आमजन का विश्वास बनाए रखने हेतु कभी-कभी उन्हें जीत भी दिलाई जाती थी, ताकि वे अधिक धनराशि निवेश करते रहें। आरोपी विवेक कुमार उपरोक्त से पूछताछ करने पर प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन करते हुए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

