उत्तर प्रदेश ​फतेहपुर जिले में ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी’ संस्था के सदस्य एडवोकेट परीक्षित यादव ने अपने जन्मदिन पर मित्र रोहित पाल के साथ रक्तदान किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मानस रक्तकेंद्र इंचार्ज अमन यादव द्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव को फूलों की माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। वही बार अध्यक्ष ने परीक्षित यादव का केक कटवाकर हौसला बढ़ाया। उन्होंने युवाओं से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि यह महादान है । और इससे कोई कमजोरी नहीं आती। कार्यक्रम में मानस रक्तकेंद्र से अनामिका पाल, काजल, फूल सिंह मौर्य, एड. इन्द्रजीत यादव, प्रेमचंद्र यादव, किरण देवी, चौधरी राजेश यादव ,हिमांशु, रवींद्र, किरण देवी ,अमित सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!