उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा घाट में पांटून पुल पार करते समय मजदूर क्षत्रपाल निषाद यमुना नदी में गिरकर लापता हो गया। जानकारी पर परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल तलाश शुरू की। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। अब एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। बारा गांव निवासी क्षत्रपाल निषाद गांव के ही शिव बहादुर के साथ बीती 8 मई को मजदूरी के लिए बांदा जनपद गया था। पेशे से राजगीर मिस्त्री क्षत्रपाल एक निजी अस्पताल के निर्माण कार्य में लगा हुआ था, जबकि शिव बहादुर मजदूरी करता था। गुरुवार शाम दोनों काम खत्म कर अपने गांव लौट रहे थे।बताया जाता है कि गलौली क्षेत्र से दोनों ई-रिक्शा के सहारे यमुना नदी किनारे पहुंचे और वहां से पांटून पुल के रास्ते पैदल गांव की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान क्षत्रपाल अचानक नदी में गिर गया और देखते ही देखते यमुना की गहराई में समा गया। गांव पहुंचकर शिव बहादुर ने घटना की जानकारी दी। गांव में शोक का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही जाफरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से खोजबीन शुरू कराई। एसडीआरएफ के एसआई बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम यमुना नदी में गहन तलाशी अभियान चला रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक क्षत्रपाल का कोई सुराग नहीं मिल सका था। घटना की सूचना मिलने पर सांसद नरेश उत्तम पटेल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। पत्नी पानकुमारी पति के लापता होने की खबर के बाद से बदहवास है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!