उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता (फतेहपुर) नगर पंचायत कारीकान धाता में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। गाटा संख्या 2050 पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। कार्यवाई के दौरान नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, राजस्व लेखपाल प्रेमचंद पटेल, थानाध्यक्ष धाता अरविंद कुमार राय एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे तथा भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। क्षेत्र में की गई इस कार्यवाई से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!