उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर मजरे गाजीपुर गांव में पैर फिसलने से किशोरी कुएं में गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मनोहरपुर मजरे गाजीपुर गांव निवासी बुद्धराज निषाद की 17 वर्षीय पुत्री अनुभव देवी गांव में घर के पास लगे नल से पानी लेकर पास में ही स्थित कुएं के चबूतरे में स्नान कर रही थी। नल से पानी भरकर कुएं के चबूतरे में पहुंची की अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। किशोरी के कुंए में गिरते ही आस पड़ोस में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को कुएं से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों किशोरी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामले में किशनपुर प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि मौखिक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

