उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित निर्माणाधीन मकान बनाने के दौरान शुक्रवार की दोपहर अचानक मिस्त्री गिरकर अचेत हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोवातली क्षेत्र के मऊ निवासी सत्यभान का 42 वर्षीय पुत्र अवधेश राजमिस्त्री था। बताते है कि वह मजदूर राज निवासी सिमौर गाजीपुर के साथ चौक निवासी मो0 रेहान के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। तभी नीचे वाले कमरे में आचानक अचेत होकर गिर पड़ा इसकी जानकारी जब मजदूर राज को हुयी तो उसने तत्काल मो0 रेहान को बताया तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की सूचना पर पहुँचे परिजनों ने हंगामा करते हुए मकान मालिक द्वारा बिजली का करंट लगाए जाने आरोप लगया गया। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जाँच कर कार्यवाई किए जाने का अश्वासन दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!