उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस योजना के प्रभावी संचालन एवं तकनीकी कार्यों के उत्कृष्ट निष्पादन के फल स्वरूप पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित प्रगति डैशबोर्ड पर माह अप्रैल-2026 के प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंकिंग में जनपद फतेहपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जारी रैंकिंग के अनुसार जनपद पुलिस ने 100 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए प्रदेश के शीर्ष जनपदों में स्थान प्राप्त किया है। प्रगति डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों के अनुसार जनपद ने सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन, अभिलेखों के समयबद्ध डिजिटलीकरण, गुणवत्तापूर्ण डेटा प्रविष्टि तथा तकनीकी संसाधनों के कुशल उपयोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि फतेहपुर पुलिस की कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने तथा तकनीकी सेवाओं के अधिकतम उपयोग के माध्यम से जनसेवा को और प्रभावी बनाने हेतु प्रेरित किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!