उत्तर प्रदेश फतेहपुर उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिखित परीक्षा के दृष्टिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के सयुंक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारियो के साथ सम्पन्न हुई।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिखित परीक्षा को सकुशल शुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाय। जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया कि भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशो का भली भांति अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदन शीलता के साथ करते हुए बोर्ड द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने–अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाए जैसे–शुद्ध पेय जल, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पंखा व सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता आदि को देख ले। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि जिन परीक्षा केन्द्रों।में अभी तक सी0सी0टी0वी0 कैमरे नहीं लगे है, जल्द से जल्द लगवा दे और उनकी क्रियाशीलता की जांच कर ले व अन्य सभी व्यवस्थाये भी पूर्ण कर ले। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा के पूर्व परीक्षा का रिहर्सल निर्धारित तिथि के अनुसार कर ले, साथ ही सभी व्यवस्थाये दूरस्थ रखे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापको से कहा कि सभी व्यवस्थाये दी गई गाइडलाइन के अनुसार करा ले। परीक्षा कराने के लिए नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों का परिचय पत्र भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए है वही मान्य होंगे, सभी अधिकारी/कर्मचारी परिचय पत्र गले में डाल कर आए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में दी गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जाए एवं सघन तलाशी भी कराई। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मचारी से ही कराई जाय। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा के दिन ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि सभी व्यवस्थाएं संवेदनशीलता के साथ करे ताकि कोई समस्या न आए।जिला विद्यालय निरीक्षक ने उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए निर्देशो का विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा जनपद मे 08 केंद्रों में दिनांक 08, 09 एवं 10 जून 2026 को परीक्षा होगी , प्रत्येक दिवस परीक्षा 02 पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रात: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा केन्द्र में परीक्षा शुरू होने के 02 घंटे पूर्व 30 मिनट पहले बंद होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में 02 क्लॉक रुम बनाए जाए जिसमें एक अभ्यर्थियों का समान और दूसरे में परीक्षा सम्पन्न कराने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का समान रखा जाएगा। सभी केन्द्रों में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों की भी बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, खागा, बिन्दकी, अपर उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी, परीक्षा से सम्बन्धित कार्यदाई संस्थाओ के पदाधिकारी, अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

