उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गम्भीर देखते हुए उसको रेफर कर दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव निवासी स्व. राम शरन का 58 वर्षीय सन्त बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह व गाजीपुर थाना क्षेत्र के मवइया गाँव निवासी स्व. राम कृष्ण का 52 वर्षीय पुत्र सुरेश विश्वकर्मा दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर से वापस लौट रहे थे।

जब इनकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव के समीप पहुँची तभी दूसरा बाइक सवार इनकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस्र ने घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने गम्भीर रूप से घायल सन्त बहादुर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर सुरेश विश्वकर्मा को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!