G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम, एसपी ने केंद्र की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश निकास द्वारों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का गहन अवलोकन किया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए। इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। डीएम, एसपी ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के साथ ही परीक्षा अवधि में सतर्क निगरानी रखने के भी आदेश दिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share