उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हड़िया पलनहा गांव की मोड पर बाइक चालक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हडिया पलनहा गांव निवासी स्व. प्यारे लाल का 50 वर्षीय पुत्र दया शंकर साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह अपने गांव की मोड पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार दया शंकर रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

error: Content is protected !!