उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की नगर पंचायत असोथर के अगले वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कल्याण मंडप गेस्ट हाउस में हुई बोर्ड बैठक में बजट को मंजूरी के साथ सीमा विस्तार और शहरी आवास योजना को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। बैठक में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता खास तौर पर मौजूद रहे। सभी 15 वार्डों की मूलभूत जरूरतों पर चर्चा हुई। सभासदों ने नाली, खड़ंजा, सीसी सड़क और पेयजल जैसी जनहित की मांगें रखीं। नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने कहा कि सभी वार्डों का बिना भेदभाव विकास होगा। पात्र गरीब परिवारों को आवास योजना से पक्की छत देने का लक्ष्य रखा गया। ईओ एचपी सिंह ने चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट दी और आगे की कार्ययोजना रखी। नगर पंचायत से सटे ग्रामीण क्षेत्रों को सीमा में जोड़ने पर भी चर्चा हुई ताकि विकास का दायरा बढ़े। विधायक विकास गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होगी। प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक में नामित सभासद निर्मल सिंह चौहान, सर्वेश गुप्ता और सभासद मोनू सिंह, मंगल पासवान, प्रवीण गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।असोथर के लोगों के लिए ये बजट नाली-सड़क से लेकर पक्के मकान तक, रोजमर्रा की सुविधाओं में बड़ा बदलाव ला सकता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

