उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव के समीप युवक ने मानसिक तनाव के चलते जंगल में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो गांव आकर लोगो से बताया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव निवासी सन्तोष के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद की पत्नी उसको लगभग 5 वर्ष पूर्व छोड़ कर भाग गई थी। तभी से वह मानसिक तनाव के चलते नसा करने का आदी हो गया आज जांगल जाकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो गाँव आकर लोगो से ज़हर खाने की बात बताई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

