उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा गाँव में विगत डेढ़ माह पूर्व जंगली जानवर के हमले से घायल हो गया था। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए डॉक्टर को दिखाया गया। जहाँ इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम घर पर उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि सौंरा गांव निवासी रोशन लाल का 53 वर्षीय पुत्र दिनेश पर डेढ़ माह पूर्व खेत में काम करने गया था तभी उसको वहाँ जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। जहां परिजन कुछ दिन इलाज कराने के बाद घर वापस ले गए। जहां जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए घर पर ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

