उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गाँव में शनिवार की सुबह शौचक्रिया के लिए गए वृद्ध ने मानसिक तनाव के चलते पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार देवलान गांव निवासी छत्रपाल यादव का 65 वर्षीय पुत्र राम खेलावन पिछले कई सालों से मानसिक तनाव में था। बताते हैं कि आज सुबह वह शौचक्रिया के बहाने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंचा और नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के।लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई गोरेलाल ने बताया कि उसका भाई कई सालों से मानसिक तनाव में था। इससे पहले भी उसने जान देने का प्रयास किया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!