उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले की सैनी कोतवाली क्षेत्र के सैनी कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक फास्ट फूड के ठेले में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कड़ाधाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर सिपाह निवासी अजय साहू पुत्र स्व.शिवप्रसाद सैनी ओवरब्रिज के नीचे ठेला लगाकर फास्ट फूड का कारोबार करता है। शनिवार को वह रोज की तरह अपनी दुकान लगाए हुए था और ग्राहकों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज होने के चलते आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस टीम और फायर कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share