उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। वादी रईस अहमद खान पुत्र स्व० सगीर अहमद खान निवासी रेड्ड्या आबूनगर द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गई कि मेरी दुकान “सुप्रीम बैट्री एवं इन्वर्टर”, वीआईपी रोड आबूनगर, सरस्वती विद्या मंदिर के सामने स्थित है। दिनांक 02.06.2026 को वह प्रतिदिन की भांति लगभग 08:00 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। दिनांक 03.06.2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा दुकान के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को काटकर अज्ञात चोरों द्वारा दुकान से बैट्री, इन्वर्टर एवं ई-रिक्शा से संबंधित सामान, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60-70 हजार चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 232/2026 धारा 305/331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमों में प्रभावी सुरागरसी पतारसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 06.06.2026 को प्रकाश में आये आरोपी कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा के समीप निवासी सुक्खू सैनी के 20 वर्षीय पुत्र आशीष सैनी व कोतवाली क्षेत्र के रानी कॉलोनी मोहल्ला निवासी गोविंद प्रसाद उर्फ गोविंद सविता के 22 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र उर्फ कल्लू और कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई अलंकार गार्डन के समीप निवासी रंजीत सिंह मोर्य के 24 वर्षीय पुत्र अजय कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का 4 अदद छोटी बड़ी बैटरियां, एक लोहे का ई रिक्शा का पुर्जा (क्राउन), एक काले रंग का इनवर्टर जिस पर microtek अंकित है, लाल नीले और पीले रंग के मोटे कोटेड वायर, तथा नंगे कॉपर वायर, एक लाल रंग का Atut shakti ई रिक्शा नम्बर UP71BT5328 बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार उनको न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में बताया गया कि वे अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने एवं अपने ऐशो-आराम की पूर्ति के उद्देश्य से पहले बंद मकानों, दुकानों एवं अन्य स्थानों की रेकी करते हैं। उपयुक्त अवसर मिलने पर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरी किए गए सामान को कबाड़ियों के यहां बेच देते हैं। वर्तमान घटना के संबंध में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में उक्त दुकान की रेकी की थी। घटना को अंजाम देने हेतु आरोपियों द्वारा एक ई-रिक्शा की चोरी की गई। इसके उपरांत उक्त दुकान में चोरी कर वहां से विभिन्न सामान चोरी किए गए तथा चोरी किए गए सामान को चोरीशुदा ई-रिक्शा में लादकर घटनास्थल से ले जाया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

