उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में नलकूप चालकों की लापरवाही के चलते एक पखवाड़े से जलापूर्ति व्यवस्था कई मोहल्ले में प्रभावित होने की शिकायत पर ईओ ने आउट सोर्सिंग में कार्यरत दो नलकूप चालकों को हटा कर 5 -5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। चालीस हजार की आवादी वाले नगर पंचायत कोडा़ जहानाबाद में प्यासे ओठों को पानी देने का जामा ओढ़े नगर पंचायत में मौजूदा समय में जलापूर्ति हेत सात नलकूप संचालित है। जिसमें कस्बा कोड़ा मे स्थित दो नलकूपों में जलापूर्ति हेतु (आउट सोर्सिंग) में कार्य कर रहे दो नलकूप चालकों की लापरवाही के चलते बकरीद के त्योहार के बाद जलापूर्ति ब्यवस्था चरमरा गयी थी। जिसके चलते इस भीषण गर्मी में मोहल्ला गढ़ी, लालूगंज, रामगंज, कटरा चुनपुज आदि मोहल्ले के लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। जिससे लोगों को दूर दराज पर लगे इंडिया मार्का हैंड पंपों से या फिर समरसिबल से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही थी। आरोप है कि दोनों नलकूपों में तैनात ठेका कर्मचारी बगल के दुकान दारो को ट्यूवेल की चाभी देकर घर चले जाते थे। या फिर नरेबाज़ी कर आपस में विवाद कर लेते थे। जिससे जलापूर्ति ब्यवस्था एक पखवाड़े से कई मोहल्लो की लड़खड़ा गयी थी। जिसकी शिकायत लालूगंज वार्ड के सभासद महेश कुमार चौरसिया ने नगर पंचायत के ईओ पंकज सिंह से शुक्रवार को किया था। ईओ ने नलकूप चालकों की कारगुजारियों की जानकारी न दिये जाने पर जल कर का कार्य देख रहे जल लिपिक जावेद अली को कड़ी फटकार लगाई। तथा दोनों नलकूप चालकों को हटा कर दूसरे की नियुक्ति की है। अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले ठेका कर्मचारी दिनेश व विकास सविता से 5-5 दिनो के वेतन कटौती किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

