उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लक्षीरामपुर गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर दो सवार घायल हो गए, घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र शहजादेपुर गांव निवासी श्रीपाल का 50 वर्षीय पुत्र सूरजभान व गांव निवासी दशरथ की 40 वर्षीय पत्नी रामकली दोनों ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर थाना क्षेत्र गए थे। जब रिक्शा लक्षीरामपुर गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार दोनों घायल हो गए, घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट महावीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share