उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कंसमीरी गाँव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने नविवाहिता के साथ मारपीट कर उसे जहर खिला दिया। जिसकी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां निवासी शिवम ने अपनी बहन रानी की शादी दस मई 2025 में बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राहुल यादव के साथ की थी। बताते हैं कि कुछ माह तो ठीक-ठाक रहा बाद में ससुरालीजन दहेज में अपाचे बाइक व दो लाख रूपए की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर शनिवार की शाम पहले परिजनों ने उसे मारापीटा बाद में उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसकी जानकारी जब रानी के घर वालों को हुई तो तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे लेकर बिन्दकी सीएचसी आए। जहां हालत ठीक न होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। उधर परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के भाई शिवम व चाचा महेन्द्र सिंह ने बताया कि शादी के छह माह बाद पति राहुल, देवर रोहित, सास लक्ष्मी, ससुर हंसराज व नंदो ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया और अपाचे गाड़ी व दो लाख रूपए की मांग को लेकर मारते-पीटते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने पुत्री को जहर खिलाकर मार डाला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

