G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के चितौली गाँव में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चितौली गांव निवासी स्व0 दिनेश पासवान की 18 वर्षीय पुत्री सुलोलना को पिता ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से खुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर हरदों सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share