उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गाँव में रविवार की सुबह अपने घर की छत पर खड़े वृद्ध पर अचानक लाल मुंह का बंदर कूद पड़ा। जिससे बृद्ध छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के औरई गांव निवासी स्व0 शिवशंकर द्विवेदी का 60 वर्षीय पुत्र अवधेश द्विवेदी रविवार की सुबह नौ बजे अपने घर की छत पर खड़ा था। तभी अचानक बंदर उसके ऊपर कूद पड़ा। जिससे वह दहशत में छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजन को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी घायल के भाई धनंजय द्विवेदी ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share