उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गाँव में रविवार की सुबह खेल-खेल में तीन वर्षीय मासूम ने शीशी में रखा तारपीन का तेल पी लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गांव निवासी तफील का 3 वर्षीय पुत्र मो0 उमैर आज सुबह खेलते-खेलते शीशी में रखा तारपीन का तेल पी गया। तभी अचानक उसकी मां की नजर पड़ गई तो उसने घर वालो को जानकारी दिया। तुरन्त परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर कर उसका इलाज कर रहे है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने मासूम की हालत में सुधार बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!