उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बरौंहाँ गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरौंहाँ गांव निवासी स्वर्गीय दयाराम का 25 वर्षीय पुत्र सोनू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। तभी गांव के समीप दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू को सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट महावीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दूसरे बाइक सवार को घर जाने की सलाह दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

