उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रुरवा, सेक्टर अजमतपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित अखिलेश यादव जनसंदेश सभा में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामेश्वर दयाल ‘दयालू’ गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। सभा में समाजवादी विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, किसानों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया तथा पार्टी के जनसंदेश को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी शेर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव, सेक्टर प्रभारी इमरान राइन, शिव शंकर यादव, शिव भोला यादव, कृष्ण बिहारी यादव, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल सोनकर, राम शिरोमणि यादव, मखलू पाल, उमेश सैनी, रज्जन हसन, बुधन सविता, विजय मनोज सोनकर, महगू निषाद, संदीप गुप्ता, अमित कुशवाहा, सुहैल जिया, तसव्वर प्रधान, धर्मपाल प्रधान, पप्पू प्रधान, शिवकरण प्रजापति, चंद्रिका पासवान, बुद्धि पासवान, बूथ अध्यक्ष देवनारायण, विजय यादव, ओमप्रकाश, तसव्वर खान, अजय यादव, राजकरण, अनिरुद्ध कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह और भारी भीड़ ने क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की मजबूत पकड़ का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

