उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम के कुबरी घाट में भटक रही एक महिला की हालत बिगड़ने की सूचना पर गंगा गोमती संस्था के लोगो ने महिला का इलाज कराने के बाद पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस की मदद से महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बताया जाता है कि पईसा थाना क्षेत्र के मकनपुरवारी गांव की दुखनी देवी पत्नी छोटेलाल भटकते भटकते शनिवार की रात शक्तिपीठ कड़ाधाम के कुबरी घाट पहुंच गई स्थानीय लोगो की सूचना पर गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने देखा तो महिला की स्वास्थ्य खराब थी इस दौरान विनय पाण्डेय ने कड़ा धाम थाना प्रभारी को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया, महिला के स्वस्थ होने पर महिला की शिनाख्त के बाद रविवार को महिला के घरवालों को सूचना दी जिसके बाद पहुंचे घरवालों ने महिला को अपने सुपुर्दगी में लेकर गंगा गोमती संस्था व स्थानीय पुलिस की प्रशंसा की। इस दौरान गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक रवि मौर्य , गंगन सोनकर , मो नूर, मो एहसान, गोताखोर प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!