उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आज रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी की जनपद अध्यक्ष कृति मांगलिक द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मान समारोह के दौरान अध्यक्ष द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण के साथ आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं सम्मानित छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने वामा सारथी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

