उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरौंहाँ गांव में अपनी बीमारी से तंग आकर किशोरी ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरौंहाँ गांव निवासी स्वर्गीय रामबाबू की 13 वर्षीय पुत्री रूपा देवी की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। अपनी बीमारी से तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब रूपा देवी को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!