उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के किमिलयापुर गांव निवासी स्व. दरबारी लाल का 20 वर्षीय पुत्र महेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जोनिहा जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव के समीप पहुंची तभी रोड़ पर बने गड्ढो में बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक महेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

By

Share
Share
error: Content is protected !!