उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा बाईपास के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से राहगीर रोड पर गिरकर गंभीर से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बा निवासी सूती का 45 वर्षीय पुत्र गंगा दीन गांव के समीप स्थित नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर किसी काम से गया था। तभी तेज रफ्तार से निकला बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे गंगा दीन रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

