G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बे के समीप अज्ञात ट्रक ई-रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर अरबपुर मोहल्ला निवासी इश्तियाक अहमद का 22 वर्षीय पुत्र साहिल जो ई रिक्शा चालक है। आज सुबह वह अपने रिक्शे पर सवारी लेकर शिवलहा छोड़ने गया था। वहां से वापस लौटते समय छिवलहा कस्बे के समीप अज्ञात ट्रक उसके रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शा चालक साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

<img src="http://zishannews.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260522-WA0103-292×300.jpg" alt="" width="292" height="300" class="alignnone size-medium wp-image-55903" /

By

Share
Share