उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में पागल कुत्ते ने किशोर पर हमला कर उसको घायल कर दिया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी अनिल कुमार का 10 वर्षीय पुत्र प्रशान्त कुमार गांव में स्थित दुकान पर सामान लेने गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते मे एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर गंभीर से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती पर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल किशोर के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता अनिल कुमार ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share