G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मेयुलापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के कोरांई गांव निवासी सोहन लाल का 35 वर्षीय पुत्र उमेश उर्फ हन्ना और गाँव निवासी मेघा का 36 वर्षीय पुत्र प्रकाश दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर आ रहे थे। जब इनकी बाइक राधानगर थाना क्षेत्र के मेयुलापुर गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन इनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित करते हुए। प्रकाश को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिवारिक भाई विकास ने बताया कि आज परिवार में एक तेरहीं का कार्यक्रम था। उसी के लिए दोनों बाइक पर सवार होकर शहर बर्फ लेने आ रहे थे। तभी हादसे में उमेश के मौत हो गई तो वही प्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share