उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 08.06.2026 को आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज एवं मुस्लिम इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी एवं परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही न होने पाए। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!