उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के धरमपुर मजरे तारापुर असवार गांव में किशोरी ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धरमपुर मजरे तारापुर असवार गांव निवासी शालिग राम की 17 वर्षीय पुत्री उषा देवी ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उषा देवी को फांसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही हादसे के बाद से मृतिका के घर में सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!