उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान में किशनपुर थाना पुलिस द्वारा सूचना के 24 घंटे के अंदर गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल बरामद किया गया। किशनपुर थाने पर प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-0151/2026 धारा 137(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खागा के निकट पर्यवेक्षण में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से संबंधित गुमशुदा नाबालिग बालक को गहन तलाश, पतारसी एवं सुरागरसी कर सूचना के 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!