G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अमौली विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जद्दूपुर-फिरोजपुर के किसानों के लिए सोमवार का दिन खुशियों भरा रहा। वर्षों से सिंचाई की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत देते हुए सरकारी नलकूप का शुभारंभ जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने बटन दबाकर किया। नलकूप से पानी की धार निकलते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे और क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। क्षेत्र में पर्याप्त सिंचाई साधनों के अभाव के कारण बड़ी संख्या में किसानों की भूमि असिंचित रह जाती थी, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित होता था। किसानों की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक की पहल पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत से सरकारी नलकूप का निर्माण कराया गया। अब इसके चालू होने से सैकड़ों किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि नलकूप से 10 कुलाबों एवं लगभग 1200 मीटर लंबी पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी और वे धान, गेहूं, दलहन, तिलहन सहित अन्य नकदी फसलों की खेती भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।शुभारंभ अवसर पर विधायक ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही प्रदेश और देश की उन्नति का आधार है। सरकार किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि नलकूप के संचालन से क्षेत्र की कृषि व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि पेड़-पौधे धरती की अमूल्य धरोहर हैं, जिनसे पर्यावरण संतुलन बना रहता है।इस अवसर पर सहायक अभियंता नीरज कुमार, लाल सिंह, लल्लन सिंह, कैलाश निषाद, रामप्रकाश सैनी, शिव सिंह गौतम पूर्व प्रधान, देवरी चौकी प्रभारी परवेज आलम, प्रवीण यादव, रामप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने विधायक एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share